प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

Date:

Share post:

 

अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 —
थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विवरण अनुसार, दिनांक 05.12.2025 को फरियादी निवासी महुदा द्वारा थाना जैतहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 29.11.2025 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। फरियादी को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा सतत प्रयास किए गए। तत्पश्चात दिनांक 21.03.2026 को जिला विदिशा के पठारी क्षेत्र से अपहृत बालिका को विधिवत दस्तयाब किया गया।
बालिका को सुरक्षित बरामद कर विधिवत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक कमला टांडिया, आरक्षक क्रमांक 307 विजय प्रताप सिंह, महिला आरक्षक क्रमांक 343 मंजू भट्ट एवं आरक्षक क्रमांक 235 अनिल कोल कोल की अहम भूमिका रही

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...