उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उमरेली का नाम रौशन करें छात्र-छात्राएं: डॉ चरणदास महंत

Date:

Share post:

उमरेली में नवीन महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ, डॉ महंत ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में की थी नवीन महाविद्यालय शुरू करने की घोषणा

कोरबा -: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम चिर्रा के भेंट मुलाकात में किए गए घोषणा के तहत जिले के सीमावर्ती ग्राम उमरेली में नवीन शासकीय महाविद्यालय का आज से शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने नवीन महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उमरेली जैसे गाँव में कॉलेज का खुलना एक बड़ी उपलब्धि है। यह सब क्षेत्र के लोगों के प्रयास और मुख्यमंत्री की वजह से हो पाया है। इस कॉलेज में उमरेली सहित आसपास गाँव के सभी बच्चे पढ़ेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजे और यहाँ पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर उमरेली का नाम रौशन करें। इस दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला सुनीता कंवर, पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर, कलेक्टर सौरभ कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, सुरेन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उमरेली में नवीन कॉलेज का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डॉ महंत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ हुआ है। नरवा, गरवा, घुरवा और बारी जैसी योजना के अलावा राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, कर्ज माफी से किसानों को लाभ मिला है। आने वाले दिनों में ज्यादा मात्रा और ज्यादा राशि में धान की खरीदी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गाँव-गाँव योजनाएं पहुँच रही है और विकास हो रहा है। उमरेली सहित दूरदराज गांवों में कॉलेज खुलना विकास का उदाहरण है, अन्यथा कॉलेज में पढ़ाई के लिए बिलासपुर, नागपुर तक जाना पड़ता था। उन्होंने गाँव में सभी को भाई-चारे के साथ रहने, एक दूसरे का सहयोग करते हुए गाँव के विकास में सबको सहभागी बनने की अपील की और कहा कि नवीन महाविद्यालय में गाँव के बच्चों का भविष्य टिका है, इसलिए सभी की अपनी जिम्मेदारी है कि वे उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने अपने बच्चों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने चिटफंड जैसे संस्थाओं में अपनी कमाई नहीं लगाने और जागरूक बनने की अपील भी की। सांसद ज्योत्सना महंत ने उमरेली में महाविद्यालय संचालन होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में किसी को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा और विद्यार्थियों के एक सुनहरे भविष्य का निर्माण होगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने शिक्षा को विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया और उच्च शिक्षा से विद्यार्थियों के जीवन में एक नया द्वार खुलने की बात कही।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...