उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 24 मार्च को

Date:

Share post:

कोरबा -: स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवक-युवतियों को उद्योग स्थापना में सहायता करने एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उद्यमियों को अनुदानित ऋण का लाभ देने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 24 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के उद्यमी युवक -युवतियों को स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापना के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि उद्यमिता जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां, उद्यमी एवं स्वसहायता समूह के सदस्य निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर उद्योग-व्यवसाय स्थापना के बारे में जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...