उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 27 मार्च को

Date:

Share post:

कोरबा -: स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवक-युवतियों को उद्योग स्थापना में सहायता करने एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उद्यमियों को अनुदानित ऋण का लाभ देने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चोरभट्ठी गोपालपुर में 27 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी। शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के उद्यमी युवक -युवतियों को स्वयं का उद्योग-व्यवसाय स्थापना के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि उद्यमिता जागरूकता शिविर में इच्छुक युवक-युवतियां, उद्यमी एवं स्वसहायता समूह के सदस्य निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर उद्योग-व्यवसाय स्थापना के बारे में जानकारी और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...