एनआईटी रायपुर के उन्नत भारत अभियान क्लब ने राजिम में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक आयोजित किया…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर (छत्तीसगढ़) के उन्नत भारत अभियान क्लब द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर, राजिम में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में जागरूकता रैली तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

यह अभियान उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सुधाकर पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. गोवर्धन भट्ट, प्रधान अन्वेषक समन्वयक (प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर), उन्नत भारत अभियान (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), डॉ. दीपिका अग्रवाल, संकाय प्रभारी, उन्नत भारत अभियान क्लब, डॉ. रुपेश कुमार देवांग (सह-प्राध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग), डॉ. निखिलेश कुमार मिश्रा,  विजय वर्मा (उन्नत भारत अभियान सहायक) सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

जागरूकता रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “बाल विवाह रोको” और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को सरल और संवेदनशील शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से व्यापक सराहना प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति संवेदनशील बनाना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह जन-जागरूकता अभियान सफल रहा।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...