अदानी पावर प्लांट पताडी़ में श्रमिकों की हड़ताल, वेतन वृद्धि और 8 घंटे ड्यूटी की मांग

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-पताडी़ स्थित अदानी पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। श्रमिकों का मुख्य मुद्दा वेतन वृद्धि और कार्य समय को 8 घंटे निर्धारित करने का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में कार्यरत श्रमिक लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी और निर्धारित कार्य अवधि लागू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन मांगों पर उचित ध्यान नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने हड़ताल का रास्ता अपनाया।
हड़ताल के चलते प्लांट के कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। श्रमिकों का कहना है कि वर्तमान में उनसे निर्धारित समय से अधिक कार्य कराया जा रहा है, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रमिकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

अशोकनगर–बिरकोना मार्ग बना अव्यवस्था की मिसाल: सड़क जर्जर, नाली घटिया, लाइट बंद—कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी…

शुभ संकेत/बिलासपुर:-अशोकनगर चौक से बिरकोना वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर तक जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति को...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ किया झंडा रोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन...

अनूपपुर , सीटू जिला समिति अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सीटू जिला समिति अनूपपुर द्वारा जैतहरी, जमुना...

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जेठा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिनांक 1 मई 2026 को ग्राम पंचायत जेठा के नवधा चौक...

बांकीमोंगरा: पार्षद रम्भा बाई की ईमानदारी पर वार्डवासियों ने जताया भरोसा, डिंकी कौर के आरोपों को बताया निराधार

बांकीमोंगरा -:  नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 14, कटाईनार-2 में चल रहा विवाद अब एक नया...