एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

Date:

Share post:

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा -: वर्ष 2022-23 अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर (छत्तीसगढ़ के निवासी) शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् विद्यार्थी 30 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर करने के लिए सूचित किया गया है।
     सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा माया वॉरियर ने बताया कि 30 जनवरी तक विद्यार्थियों से नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 10 फरवरी तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा। साथ ही 20 फरवरी तक सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन ऑर्डन लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। अतः सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रवृष्टि भी सुनिश्चित करना होगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...