औद्योगिक भू-खण्डों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट 15 सितम्‍बर तक आमंत्रित  

Date:

Share post:

अनूपपुर 01 सितम्‍बर 2025/ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनूपपुर जिले में स्थित विभागीय औद्योगिक क्षेत्र कदमटोला में रिक्त औद्योगिक भू-खंडों के आवंटन हेतु 15 सितम्‍बर अपरान्ह 5ः00 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इन्टरेस्ट आमंत्रित किए गए है। उक्त प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in पर संपदित की जाएगी। उक्‍ताशय की जानकारी देते हुए जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र अनूपपुर के महाप्रबंधक ने बताया है कि प्रत्येक भूखंड हेतु आवेदन शुल्क 5000 रुपये होगा। आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि हेतु आवेदन दिनांक को प्रचलित प्रब्याजी (प्रीमियम) की 25 प्रतिशत अग्रिम राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी। भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। नियम, प्रक्रिया एवं भूखंडों आदि की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट mpmsme.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

समा.क्र./02

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...