कलेक्टर झा की विशेष पहल से चार दिनों में ही हो गया सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान

Date:

Share post:

कलेक्टर ने दो शिक्षकों को पीपीएफ, जीपीओ, जीपीएफ प्राधिकार एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर दी बधाई

आसानी से सेवानिवृत्ति प्रकरण निराकृत होने पर शिक्षकों ने कलेक्टर के प्रति जताया आभार

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा की विशेष एवं अनुकरणीय पहल से 31 दिसंबर को सेवा निवृत्त हुए दो शिक्षकों को सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान हो गया। सेवानिवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने पड़े। कलेक्टर झा ने सेवानिवृत्त प्रधानपाठकों डेजी रानी मिंज एवं रामनारायण साहू को पीपीएफ, जीपीओ एवं जीपीएफ प्राधिकार पत्र सौंपा। साथ ही शासकीय सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र सौंपकर बधाई दी। कलेक्टर ने दोनो शिक्षकों के अच्छे भविष्य एवं खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। कलेक्टर झा ने परामर्शदात्री समिति की बैठक में सेवानिवृत्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे। साथ ही सेवानिवृत्ति के समय शासकीय सेवकों को कलेक्टर और विभाग के जिला प्रमुख के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र देने के भी निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में जिला कोषालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों शिक्षकों के सेवानिवृत्ति प्रकरण के निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन की कार्यवाही के फलस्वरूप काफी कम दिनों में सेवानिवृत्ति प्रकरण निराकृत होने पर दोनों शिक्षकों ने कलेक्टर झा एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर ने सेवानिवृत्ति के प्रकरणों को ऐसे ही कम समय में सरल प्रक्रिया अपनाते हुए निराकृत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह राज एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटघोरा ईश्वर कश्यप मौजूद रहे।
      जिला शिक्षा अधिकारी भारद्वाज ने बताया कि सेवानिवृत्त हुए दोनों शिक्षक प्रधानपाठ के पद पर पदस्थ रहे। डेजीरानी मिंज कटघोरा स्थित प्राथमिक शाला में एवं रामनारायण साहू नवापारा के पूर्व माध्यमिक शाला में सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि कलेक्टर झा के निर्देशानुसार सेवानिवृत्ति के पहले से ही उनके सेवानिवृत्ति प्रकरण के निराकरण की कार्यवाही शुरू हो गई थी। सेवानिवृत्ति के दिन तक उनके भविष्य लाभ के लिए जरूरी कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई थी। जिससे दोनों शिक्षकों को समय पर जीपीएफ, पीपीएफ प्रकरणों का लाभ मिल पाया। कम समय में प्राधिकार पत्र प्राप्त होने से दोनों शिक्षकों के भविष्य तथा उनके परिजनों को पेंशन आदि की राशि प्राप्त करने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन प्रकरण की चिंता से मुक्त होकर आगे का जीवन गुजार सकेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...