कलेक्टर झा ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक ग्रेड-02 को किया निलंबित

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी के अनुपस्थित रहने से जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित होने के कारण कर्मचारी पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। एसडीएम कोरबा के प्रतिवेदन अनुसार सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी मनोज कुमार गोभिल 19 अक्टूबर 2022 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। कर्मचारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण तहसील अजगरबहार के जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जो कि शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का प्रतीक है। कलेक्टर झा ने एसडीएम के प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए मनोज कुमार गोभिल को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 09 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य में नियत किया गया है। निलंबित कर्मचारी श्री गोभिल सहायक ग्रेड-02 को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...