कलेक्टर ने अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण,हितग्राहियों से की चर्चा

Date:

Share post:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा सहित आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम हुंकरा और सलोरा में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम आवास के हितग्राहियों श्री टिकैत राम, इंदर कुमार, मुकेश कुमार आदि से चर्चा की और निर्माणाधीन आवास को शीघ्र पूरा करने कहा। कलेक्टर ने पीएम आवास में नल-जल, शौचालय के संबंध में निर्देश देते हुए आवास निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर भी ध्यान देने कहा। कलेक्टर ने ग्राम सलोरा और हुंकरा में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्ड बनाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को इसके फायदे बताए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आयुष्मान कार्ड बनाने से न चूकें और उन्हें आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले फायदे की जानकारी हो, इसके लिए दीवार लेखन कराई जाए।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम सहित मरीजों के वार्ड का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जेनेरिक दवाई दुकान और केंद्रीय औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर दुकान में कम कीमत पर उपलब्ध जेनेरिक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखें। उन्होंने केंद्रीय औषधि सेंटर में भी शासन के निर्देशों के तहत दवाईयां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जीवनदीप समिति अंतर्गत निर्माणाधीन व्यवासयिक कॉम्प्लेक्स के संबंध में भी चर्चा की। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने बच्चों की कम संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी में सफाई व्यवस्था ठीक रखने और मेन्यू के अनुसार पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों के माताओं को दी जाने वाली राशि को समय पर उनके खाते में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र सलोरा और हुंकरा का निरीक्षण किया और निर्देशित कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर संचालित हो। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, कुपोषित बच्चों की जानकारी, खेल सामग्री, बच्चों की दी जाने वाली गर्म भोजन, ग्रोथ चार्ट ,पोषण ट्रेकर ऐप में एंट्री की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों को अक्षर ज्ञान एवं प्रारंभिक शिक्षा भी गम्भीरता से प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के लिए तैयार किए गर्म भोजन का अवलोकन किया। केंद्र में बच्चों की उपस्थिति पर्याप्त होने के साथ ही समय पर मेन्यू के अनुसार भोजन तथा अन्य पोषण आहार उपलब्ध कराने, खेल गतिविधियों को बढ़ाने, पोषण वाटिका का निर्माण करने और अध्यापन के भी निर्देश दिए।
उन्होंने प्राथमिक शाला हुंकरा में बच्चों से सवाल-जवाब कर अध्यापन के स्तर को परखा और कक्षा में तीन में जाकर विद्यार्थियों से पहाड़ा पूछे, बच्चो द्वारा आठ का पहाड़ा नहीं बता पाने पर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताया और कहा कि नियमित अभ्यास करने से सफलता मिलती है, आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। उन्होंने प्रधानपाठक सहित शिक्षकों को बच्चों के अध्यापन पर ध्यान देने और अभ्यास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ यशपाल सिंह, बीएमओ रूद्र प्रताप सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...