कलेक्टर ने जनसुनवाई में 65 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Date:

Share post:

  1. कलेक्टर ने जनसुनवाई में 65 आवेदकों की सुनी समस्याएंअनूपपुर 02 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 65 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।जनसुनवाई में अनूपपुर नगर के पटौराटोला वार्ड नं. 02 निवासी श्रीमती संतोषी सिंह गोंड़ ने पुत्री के विवाह हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम ठोड़ीपानी तहसील जैतहरी के श्री राम सिंह ने भू-अधिकार पुस्तिका बनवाए जाने, ग्राम करपा तहसील पुष्पराजगढ़ की सुखवरिया बाई ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, ग्राम खोलइया विकासखण्ड जैतहरी के श्री रविन्द्र कोल ने उच्च शिक्षा हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम चंदवार तहसील अनूपपुर के श्री गौरव द्विवेदी ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में तथा अन्य आवेदकों ने पट्टे की भूमि का सीमांकन व नक्शा तरमीम कराने, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाए जाने व समग्र आईडी में सुधार कराए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।
समा.क्र./08

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...