कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र स्थित कल्चरल भवन व निर्माणाधीन कन्वेंशनल हॉल का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

भवनों का कार्यात्मक उपयोग में लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्मित कल्चरल भवन एवं निर्माणाधीन कन्वेंशनल हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों का कार्यात्मक उपयोग में लाने के लिए शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने एवं जल्द ही उपयोग में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र के डिंगापुर रोड स्थित कला व संस्कृति भवन (कल्चरल हॉल) का अवलोकन करते हुए परिसर की साफ सफाई, विद्युत, पेयजल की व्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के कार्यात्मक उपयोग में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस हेतु विभागीय अधिकारियों से भवन आवश्यकता की जानकारी लेकर उन्हें आबंटित करने या अर्बन सोसायटी के माध्यम से भवन को निजी संस्थाओं को किराए पर उपलब्ध कराने की बात कही। इसी प्रकार रिस्दी मार्ग में निर्माणाधीन कन्वेंशनल हॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भवन के अधूरे कार्य को तीव्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा। कलेक्टर वसंत ने कन्वेंशनल हॉल हेतु तैयार आर्किटेक्चर प्लान का अवलोकन के पश्चात् आवश्यकतानुसार आगे की कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम श्रीकांत वर्मा, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल आर. के. दन्देलिया, निगम अपर आयुक्त खंजाची कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...