किसान ने जताई मछली पालन की इच्छा

Date:

Share post:

कलेक्टर झा ने 24 घंटे के भीतर पूरी की किसान की मांग,  दिलाया मछली बीज

सालाना 70 से 80 हजार रुपए की आमदनी की नीव स्थापित

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा की संवेदनशीलता से किसान रामलाल की मन की इच्छा पूरी हो गई है। किसान को मछली पालन के लिए आवश्यक मछली बीज प्रदान कर दिया गया है। किसान रामलाल मछली पालन व्यवसाय से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगे। प्रदान किए गए मछली बीज से सालाना 70 से 80 हजार रुपए की आमदनी की नीव स्थापित हो गई है। मन की इच्छा पूरी होने से किसान रामलाल उत्साहित है। साथ ही मछली पालन व्यवसाय शुरु करने में मदद करने के लिए कलेक्टर झा का आभार जता रहे हैं। दरअसल मंगलवार को कलेक्टर संजीव झा ने ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती के मोहल्ला कमरन का औचक दौरा किया। प्रवास के दौरान कलेक्टर झा ने गांव के ही किसान रामलाल के खेत में फसल कटाई प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत के मालिक किसान रामलाल का हालचाल जाना और फसल उत्पादन के बारे में भी जानकारी ली। इसी दौरान किसान रामलाल ने अपने दूसरे खेत में मछली पालन की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि उनके खेत में तालाब है। तालाब में पानी भी भरा रहता है। उन्होंने मछली पालन के जरिए अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने की मंशा से मछली पालन व्यवसाय शुरू करने कलेक्टर से  आवश्यक मदद मांगी। कलेक्टर झा ने किसान की बातों को संवेदनशीलता से सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को किसान का आवश्यक सहयोग करने के निर्देश मौके पर ही दिए। साथ ही मछली पालन के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह भी किसान को देने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर झा के निर्देश के 24 घंटे के भीतर मछली पालन विभाग द्वारा किसान रामलाल को रोहू, कतला एवं मृगल मछली बीज उपलब्ध करा दिया गया है।


         सहायक संचालक मछली पालन विभाग केके बघेल ने बताया कि किसान रामलाल ने अपने 70 डिसमिल जमीन में स्वयं के व्यय से जल क्षेत्र तालाब का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर झा के निर्देशानुसार किसान को 2000 नग मिश्रित मत्स्य बीज अंगुलिका उपलब्ध कराया गया है। कृषक को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बरपाली से कतला, रोहू और मृगल का बीज दिया गया है। सहायक संचालक ने बताया की संचित मत्स्य बीज अंगुलिका से तालाब में लगभग 10 से 12 क्विंटल मत्स्य उत्पादन हो सकेगा। जिससे किसान को लगभग 70 से 80 हजार  रुपए की आमदनी प्राप्त हो सकेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...