कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के 19वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

Date:

Share post:

डीएफओ, अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

कोरबा -: कोरबा जिले के 19वें कलेक्टर के रूप में 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कुणाल दुदावत ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2015 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ, साथ ही भारतीय वन सेवा में भी उनका चयन हुआ था। आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी का तीसरा प्रयास दिया और 669वीं रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। श्री कुणाल दुदावत ने 11 दिसंबर 2017 को आईएएस सेवा जॉइन की। उनकी फील्ड ट्रेनिंग बिलासपुर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके पश्चात वे बिलासपुर जिले के कोटा अनुविभाग में एसडीएम तथा महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम के रूप में पदस्थ रहे। बाद में उनकी नियुक्ति कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुई। इसके बाद वे बिलासपुर नगर निगम आयुक्त एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ रहे। बिलासपुर के बाद उनकी पहली कलेक्टर पदस्थापना कोंडागांव जिले में हुई, तत्पश्चात वे दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहां से स्थानांतरित होकर अब उन्होंने कोरबा जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!