रायपुर में देर रात फार्म हाउस में हंगामा, 7 युवतियों समेत 22 लोग पकड़े गए….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-देर रात फार्म हाउस में पार्टी कर हुल्लड़बाज़ी करना 22 लोगों को भारी पड़ गया। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में शोर-शराबे की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

दिनांक 17–18 दिसंबर की दरम्यानी रात पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 15 युवक और 7 युवतियां पार्टी के दौरान हंगामा करते पाए गए। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी 22 लोगों को थाना विधानसभा में दर्ज प्रकरण के तहत पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि इस तरह की देर रात अव्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...