कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

Date:

Share post:

कोरबा -: आज दिनांक 2/9/2025/ मंगलवार को कोरबा क्षेत्र के सरायपाली खुली खदान के प्रभावित गांवों ताला पार , राहाडीह ,दुगुपत्थरा,दामिया के विभिन्न समस्याओं को लेकर कोरबा महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता से प्रभावित क्षेत्र के सरपंचों एवं सरपंच प्रतिनिधियो के साथ कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें बारिश की वजह से एसईसीएल सरायपाली खुली खदान से निकली कीचड़ युक्त काला पानी मिट्टी के साथ जो बहकर खेतों में पट गया है, जिससे किसानों के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसकी जांच कर फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा और सी एस आर से जो उस प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के संबंध में चर्चा हुई, पूर्व में कार्यरत मजदूरों के जुलाई माह के वेतन नहीं मिलने के संबंध में और वर्तमान में आई नई कंपनी में सभी पूर्व में कार्यरत मजदूरों की पुनः समायोजित करने पर चर्चा हुई जो काफी सकारात्मक रही है। और सभी विषयों पर शीघ्र ही संज्ञान लेने की बात कोरबा महाप्रबंधक ने कही  प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, सचिव गेवरा एरिया राजन कुमार , तालापार सरपंच प्रतिनिधि  दुखराम श्याम ग्राम दुगुपत्थरा सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार , दमिया के पूर्व सरपंच छत्रपाल सिंह शामिल थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...