कोरबा- उमरेली में रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश नहीं

Date:

Share post:

उमरेली :- सीएम की ओर से प्रदेश भर में गौण खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगाम कसे जाने के फरमान के बाद खनिज विभाग हरकत में आ तो गई हैकिन्तु कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। जिले में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी है।


उरगा थाना क्षेत्र के उमरेली में आये दिन रेत की अवैध परिवहन की जा रही है। जिसकी सूचना आज सुबह मीडिया कर्मियों ने बरपाली तहसीलदार आराधना प्रधान को दिया। तहसीलदार द्वारा नायब तहसीलदार को सूचित किया गया, नायब तहसीलदार ने पटवारी को बोला किन्तु किसी के भी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब ट्रेक्टर क्र CG 11 AL 3496 के मालिक धनजी देवांगन से बात की गई, तो उसने सरकारी कार्य हेतु रेत का परिवहन करना बताया गया।

सूत्रों के मुताबिक इनके द्वारा वर्षों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की आड़ में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। क्षेत्र से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत परिवहन कर रहे हैं।

कृषि उपकरणों का उत्खनन में उपयोग

कृषि विभाग से कृषि कार्य के नाम पर ट्रैक्टर खरीद कर माफिया खनन कार्य में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इनके द्वारा 24 घंटे दिन हो या रात सोन नदी में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। लेकिन इस ओर न तो स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और न खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...