कोरबा:-एकदिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति कोरबा के बहनों द्वारा ढेलवाड़ीह में किया गया। शिविर का प्रारंभ भारतमाता के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुरुआत महिला पतंजलि योग समिति कोरबा के जिला प्रभारी आदरणीया दीदी श्रीमती लक्ष्मी मूर्ति, जिला महामंत्री आदरणीया दीदी श्रीमती इंद्राणी पाण्डेय, व योग शिक्षिका आदरणीया दीदी श्रीमती गुरुशरण कौर जी के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से यौगिक- जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम, व सूक्ष्म- व्यायाम के साथ सिंहासन, हास्यासन का अभ्यास कराकर शांतिपाठ के साथ योग सत्र का समापन किया गया। योग शिविर में श्रीमती हेमलता मांझी, ज्योति तिवारी, पूनम शर्मा, अष्टमी सिंह, शकीला खान, सावित्री, रीता कंवर, किरण आदित्य, संध्यारानी, शगुन, पार्वती, सोनम, व अन्य शिविरार्थी उपस्थित थे। योग शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी मानूराम मांझी जी व योग संदेश के जिला प्रभारी एस. एस. मूर्ति जी का रहा।

इन्द्र नारायण की रिपोर्ट


