कोरबा एस डी एम कार्यालय में लम्बे समय से पदस्थ कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरण करने के लिए कलेक्टर और मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन – भाजपा नेता झामलाल साहू

Date:

Share post:

करतला (नंदकुमार जयसवाल की रिपोर्ट) -: कोरबा जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग के कार्यालय मे लम्बे समय से पदस्थ कर्मचारिओं को लेकर भाजपा नेता झामलाल साहू ने कलेक्टर और मुख्यमंत्री को 6 अगस्त को पत्र सौंपा है। उन्हें पत्र के माध्यम से अवगत कराया है की लम्बे समय से एक ही कर्मचारी उसी स्थान पर जमे हुए है। और वे जगह छोड़कर अन्यत्र जाना नहीं चाहते यदि ट्रांसफार्मर भी होता है तों स्टे लेकर उसी जगह पर या व्यवस्था के तहत वापस लौट आते है।फिर वही जमे रहकर कार्य करते है, लंबे समय तक रहने के कारण कर्मचारी कार्य को करने मे लापरवाही बरतते हैं निर्धारित समय मे कार्य को नही करते हैं। प्रशासनिक कार्य मे कसावट लाने व जनताओं की निष्पक्ष कार्य के लिए लंबे समय से पदस्थ कर्मचारी को अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है साथ ही अटैच मे रहने वाले कर्मचारी को उनके मूल स्थान मे भेजनें की मांग की हैं। तथा राजस्व विभाग के डायवर्सन शाखा में पदस्थ लिपिक स्थाई रूप से नही बैठते हैं जिस कारण से दूर दराज से विभागीय कार्य करवाने के लिए आए ग्रामीणों को  भारी समस्या होती हैं इसलिए डायवर्सन शाखा मे स्थाई लिपिक की पदस्थापना करने की मांग जिला उपाध्यक्ष पिवमो व पूर्व जनपद सदस्य झाम लाल साहू ने कलेक्टर व छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया है ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...