शुभ संकेत/कोरबा;-कोरबा में लोगों को कर्ज देकर उसके एवज में मोटी रकम वसूलने वाले एक बड़े सूदखोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम इरफान कुरैशी उर्फ मोनू है। आरोपी ने कई सरकारी कर्मचारियों को अपने झांसे में लिया था।

इरफान द्वारा लोगों को जरुरत के हिसाब से कर्ज पर पैसे दिया जाता था और उसके एवज में कई गुना मोटी रकम वसूला करता था। आरोपी कर्ज देने के वक्त एटीएम,पासबुक और चेक रख लेता था ताकी उसकी वसूली समय पर हो सके। इरफान खान के झांसे में कई सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग आ चुके हैं। दो लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 29 से अधिक एटीएम, कई पासबुक, चेक, आधार कार्ड के साथ ही अन्य सामानों की जब्ती की है। इरफान के खिलाफ कुसमुंडा थाना में भी सूदखोरी का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि सूदखोरी के पैसों से इरफान ने अकूत संपत्ति जमा कर रखी है जिसे शायद भविष्य में कुर्क भी किया जा सकता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि पकड़े गये इरफान खान के खिलाफ कुसमुंडा थाने में इससे पहले शिकायत की गई थी जहां कार्रवाई कर जेल भेजा गया था आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया और फिर से अपने गतिविधियों में लिप्त हो गया। बहरहाल पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


