कोरबा:-कलेक्ट्रेट में घुसे ABVP के कार्यकर्ता तखतपुर कांड के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़ के कोरबा आज ABVP के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसकर जमकर हंगामा किया। ABVP के कार्यकर्ता तखतपुर में अपने साथियों की पिटाइ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस बल ABVP काय्रकर्ताओं को भीतर घुसने से रोकने में विफल रही। जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जब कार्यकर्ताओं का विरोध पुलिस ने किया तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, एबीवीपी कार्यकर्ता तखतपुर विधायक के खिलाफ ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के भीतर जाने से रोकने में पुलिस विफल रही। बताया जा रहा है कि, एक पदाधिकारी को खींचते पुलिस चौकी ले जाने से आक्रोश का माहौल बन गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तखपुर के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। यह मामला तूल पकड़ते देख मौके पर पहुंचे कोरबा सीएसपी और पुलिस के कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद मामले को शांत कराया।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...