कोरबा:-जिला कोरबा के नगर के ख्यातिलब्ध और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी डी अग्रवाल द्वारा पावर हाउस रोड में संचालित श्वेता नर्सिंग होम को नई सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। अस्पताल में अब आईसीयू, मेटरनिटी वार्ड, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर समेत 50 बेड की सुविधा होगी।
चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में वर्तमान जरूरतों के मद्देनजर श्वेता नर्सिंग होम को विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं से पूर्ण करते हुए आम जनता के हितार्थ इसका लोकार्पण किया जा रहा है।

कोरबा शहर के मध्य एक ऐसे चिकित्सा संस्थान की जरूरत महसूस की जा रही थी जहां मल्टीस्पेशल्टी ट्रामा सुविधाएं मौजूद हों तथा शहर की जनता को उपचार के लिए उनके बीच ही किफायती दरों पर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। डॉक्टर बीडी अग्रवाल ने इस जरूरत को समझा और 40 वर्षों के अनुभव व किफायती चिकित्सा सुविधा को ध्यान रख डॉ प्रिंस जैन के साथ मिलकर नई चिकित्सा टीम तैयार करते हुए इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाया है। अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञों के चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

श्वेता नर्सिंग होम में उपलब्ध सुविधाओं में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, मैक्सिलोफेशियल एवं दंत रोग, दर्द निवारण, हृदय रोग, पेट रोग, गुर्दा रोग, मस्तिष्क रोग, मूत्र रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टेनिअल सर्जरी, यूरोलॉजी एवं यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, डायलिसिस, नाक-कान-गला रोग एवं मनोरोग के विभाग उपलब्ध होंगे तथा इनके मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


