कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

Date:

Share post:

कोरबा -: कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिले के 18वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर वसंत का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में पीएम जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अजीत वसंत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ वसंत कलेक्टर के रूप में नारायणपुर, मुंगेली जिले में पदस्थ रह चुके हैं। इसके पूर्व कलेक्टर वसंत मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चांपा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...