कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला जेल कोरबा से 4 कैदी फरार …..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला जेल कोरबा से 4 कैदी फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी होती, तब तक चारों कैदी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया। कैदियों के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस विभाग द्वारा सभी थाना-चैकी क्षेत्रों में सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जिला जेल कोरबा में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि अलग-अलग अपराधिक मामलों में घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राजकंवर और लालघाट बालको निवासी सरना भीकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई जारी थी। इसी बीच इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि इन चारों बंदियों ने जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये।

इसके बाद जब तक जेल प्रबंधन इनकी तलाश करता, तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस से मैसेज आने के बाद कोरबा शहरी क्षेत्र में पुलिस टीम चारों फरार कैदियों के ठिकानों सहित अन्य स्थानों में सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...