यदि रेत घाट की ठेका निरस्त नही होगी तो न्यायालय की शरण लेंगें और धरना आंदोलन करेंगे।
कोरबा :-कोरबा जिला के दूरस्थ ग्राम पंचायत देवलापाठ के आश्रित ग्राम बगदर के रेत घाट की ठेका को निरस्त कराने के लिये क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा पिवमो के जिला उपाध्यक्ष झाम लाल साहू ने 22 नवम्बर को कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा साहू ने अपने व सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि बगदर के हसदेव नदी में खसरा नंबर 409 में रेत घाट स्वीकृत था जिसकी अवधि 22/05/2020 से 21/05/2022 तक था और इसकी अवधि को ग्राम पंचायत के ग्राम सभा के बिना प्रस्ताव के 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है कहकर रेत खदान का संचालन ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है जिसकी पंचायत को लिखित जानकारी खनिज विभाग द्वारा नही मिली हैं जो संशय का विषय है। और पंचायत रेत खदान को ठेका देना नही चाहता है रेत घाट की ठेका देने से पंचायत को आपत्ति है। इस जिले में 5वी अनुसूची लागू होने के बाद भी ग्राम सभा के प्रस्ताव के बिना अधिकारी रेत खदान की ठेका की अवधि को बढ़ा दिए है जो गलत व नियम के विरुद्ध है। इस रेत घाट में वर्तमान में बिना रॉयल्टी के 650 रुपया की दर से प्रति ट्रेक्टर ले रहे है और रॉयल्टी देते है तो 1050 रुपया लेते है जबकि शासन के नियमानुसार 1 ट्रेक्टर (3घन मीटर) को लोडिंग व रॉयल्टी सहित 491 रुपया लेना है लेकिन ठेकेदार के द्वारा प्रति ट्रेक्टर 559 रुपया अतिरिक्त राशि ली जा रही है इस प्रकार से नियम के विरुद्ध रेत घाट की संचालन किया जा रहा है इसलिए पंचायत को रेत घाट की ठेका देने में आपत्ति है श्री साहू ने बताया कि यदि बगदर के रेत घाट की ठेका को निरस्त नही किया जाता है तो न्यायालय की शरण लेंगे और कोरबा मुख्यालय में धरना आंदोलन करेंगे।
कोरबा:-बगदर रेत घाट की ठेका को निरस्त कराने की मांग झाम लाल साहू ने किया।
Date:


