शुभ संकेत/कोरबा:-कांग्रेस का सेवा, संघर्ष, त्याग और बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। ”यह इतिहास है देश की जनता की सेवा करने का, यह इतिहास है देश को आजादी दिलाने का और यह इतिहास है। देश के नवनिर्माण का” – उक्त कथन कुसमुण्डा ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार ने शनिवार को बलगी साप्ताहिक बाजार में आयोजित जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक एवं मजबूत भारत की नींव रखी। नेहरू जी के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने सत्ता की बागडोर संभाली और जय जवान जय किसान का नारा देकर पूरे देश के किसानों में नया जोश भर दिया।
इस मौके पर चन्द्रमणी रेड्डी, हरीश ताण्डे, शरद कर्ष, धनराज, डॉ. सी के चन्द्रमा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ साथ व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


