कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांकी कॉलोनी के साईं मोहल्ला में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सैकड़ों CCTV फुटेज और सोशल मीडिया से मिली मदद
बाँकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाँकी से लेकर जमनीपाली तक के सैकड़ों फुटेज खंगाले।
हैरान करने वाला खुलासा: चोरी की घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया था। पकड़े गए आरोपी रोशन गुप्ता ने खुद स्वीकार किया कि उसने अपना वीडियो फेसबुक पर देखा और ‘व्यूज’ (Views) ज्यादा होने की बात भी कही। वह पुलिस से उस फुटेज को डिलीट करने की गुहार लगा रहा था।

आरोपियों का विवरण और बरामदगी
पुलिस ने तुलसी नगर और रतखार (कोरबा) में दबिश देकर निम्नलिखित को गिरफ्तार किया:
रोहित चौहान (18 वर्ष), पिता नंद कुमार चौहान, निवासी तुलसी नगर।
रोशन गुप्ता, पिता मनोज गुप्ता, निवासी तुलसी नगर।
दो अन्य नाबालिग (विधि विरुद्ध बालक)।

कानूनी धारा :-फिलहाल अभी इन पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया जिसके बाद 04 आरोपियों पर अपराध क्रमांक 23/26 – धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है जिसके बाद माननीय न्यायालय को पेश कर दिया जाएगा।

जप्त सामान:
दो जोड़ी कान की बाली और 460 रुपये नगद।
घटना में प्रयुक्त 1 लोहे का सब्बल।
दो बाइक: इनमें से एक बाइक फर्जी नंबर प्लेट के साथ मिली है, जो जांजगीर-चांपा से चोरी की गई थी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर जन-आक्रोश
इस कार्रवाई से पहले क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर काफी नाराजगी थी। हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि पुलिस नशेड़ी और छोटे चोरों पर शुरुआत से ही नकेल कसे, तो बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।

पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक मिलने से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह गिरोह अंतर-जिला वाहन चोरी में भी शामिल है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...