कोरबा : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक: कलेक्टर कलेक्टर ने हस्ताक्षर कर जिले में की अभियान की शुरुआत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान की कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने अपना हस्ताक्षर कर शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है। विभागों में संचालित योजनाओं और शिक्षा से जोड़ना भी जरूरी है। कलेक्टर झा ने सभी विभागों में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का कन्वर्जेंस करने और नगरीय प्रशासन विकास विभाग, श्रम, वन विभाग में महिलाओं के हितों के लिए बहुत संभावनाएं बताते हुए इस दिशा में कार्य के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में बेहतर टीम तैयार करने और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। कोरबा जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा इसके उद्देश्यों और लक्ष्यों को बताया गया। इस अवसर पर लैंगिक भेदभाव को रोकने के साथ बेटियों को संबल और समर्थ बनाने, लिंग अनुपात को सुधारने, संस्थागत प्रसव को बढ़ाने, स्वच्छता और मासिकधर्म स्वच्छता, कौशल विकास, शिक्षा, खेल आदि पर जानकारी दी गई। अभियान अंतर्गत गतिविधियों के संचालन के साथ वार्षिक कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कौशल उन्नयन विकास विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग, खेल विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...