कोरबा : मध्यम वर्गीय परिवार हेतु गोधन न्याय योजना साबित हो रही अत्यंत लाभकारी…

Date:

Share post:

गोबर बेचकर विरेंद्र को हुआ 50 हजार से अधिक का लाभ

शुभ संकेत/कोरबा:- 02 जून 2023 कुछ वर्ष पूर्व जिस गोबर का कोई मोल नहीं था, अब वही गोधन लोगों की आमदनी का प्रमुख जरिया बन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी गोधन न्याय योजना से राज्य के गौपालक किसान और ग्रामीण महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभ कमा रहे हैं। योजनांतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए गौठानों में पशुपालकों से नियमित रूप से गोबर खरीदी की जा रही है।

जिससे पशुपालकों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है।
विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पहन्दा निवासी वीरेंद्र सिंह के दिनचर्या में भी गोधन न्याय योजना से सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। उन्होंने योजना का लाभ लेते हुए अब तक 25 हजार किलोग्राम से अधिक का गोबर विक्रय कर 50 हजार से अधिक का लाभ अर्जित किया है। हितग्राही ने बताया कि सरकार की गोधन न्याय योजना मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने बताया कि गौपालन कर दुग्ध व्यवसाय उनका घरेलू व्यवसाय रहा है। योजना प्रारंभ होने से पहले केवल दूध के विक्रय से ही लाभ मिलता था। साथ ही कुछ मात्रा में गोबर का उपयोग पारंपरिक रूप से खाद बनाने में करते थे। शेष गोबर का कोई व्यावसायिक उपयोग नहीं होता था। इस कारण उनका इस व्यवसाय से रूझान कम होता जा रहा था।
परंतु गोधन न्याय योजना के संचालन से अब उन्हें अब दूध के साथ ही गोबर के विक्रय से दोहरा लाभ मिल रहा है। जिससे उनकी रूचि इस कार्य में और बढ़ गई है। गोबर विक्रय से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त आय से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। विरेंद्र बताते हैं कि प्राप्त राशि का उपयोग कर उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया है। जिसमें नए गाय खरीदना एवं उनका समय समय पर इलाज जैसे अन्य कार्य शामिल है। साथ ही घर के लिए आवश्यक चीजों की पूर्ति करने में भी गोधन न्याय योजना से मदद मिली है। हितग्राही ने जनहितकारी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...