कोरबा:-मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी, नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत।

Date:

Share post:

कोरबा:-(इन्द्रनारायण की खास रिपोर्ट)गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए सीनियर छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई,। जिसका उद्देश्य नए शैक्षणिक वर्ष की बेहतरीन शुरुआत करना।, और सीनियर का जूनियर के साथ चिरस्थायी और टिकाऊ संबंध स्थापित करना था,। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए डांस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,।
दरअसल कॉलेज लाइफ वैसे तो हर दिन जीने का नाम है, । लेकिन दो चीजों का क्रेज इसमें बहुत होता है। एक तो फर्स्ट डे का टशन और दूसरा फ्रेशर पार्टी की मस्ती,। अगर ये दोनों मौके आपके ठीक से निकल गए तो समझो आपकी कॉलेज लाइफ कामयाब हो गई,,। इसी कामयाब कॉलेज लाइफ का अहसास कराने और महाविद्यालयीन गतिविधियों से भयमुक्त होकर स्वच्छंद मन से पढ़ाई पर फोकस कराने के उद्देश्य से गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की सीनियर छात्राओं ने नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया,,। फ्रेशर पार्टी में सीनियर छात्राओं ने नवप्रवेशी छात्राओं के लिए डांस कार्यक्रम का सेगमेंट रखा।,, जिसमें नवप्रवेशी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

छात्राओं ने डीजे पर बॉलीवुड, टॉलीवुड और छालीवुड की धुन पर अपना मनमोहक डांस परफॉर्मेंस दिया,,। इस दौरान नवप्रवेशी छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें पेपर डांस गेम भी शामिल था।,, नवप्रवेशी छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी की तारीफ करते कहा की उनके मन में कॉलेज लाइफ के बारे में जो संकोच और भय था, वह सब मिट गया।,,

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...