मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

Date:

Share post:

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई। सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया। मनेन्द्रगढ़ में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथी के हमले से दो युवकों की मौत हो गई। देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के पास काम कर रहे श्रमिकों पर रविवार देर रात हाथी ने हमला कर दिया। हमले में गौरव (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह (35) ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक आग जलाकर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...

प्रजापति समाज का संभागीय स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ 

प्रजापति समाज का संभागीय स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जंहा आज के...