कोरबा:-मौसम के बदले तेवर ने ऊर्जानगरी को चौंकाया : दोपहर बाद आंधी के साथ बौछारों ने गर्मी से दिलाई राहत…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-छत्तीसगढ़ की पावर सिटी कोरबा में मौसम का अंदाज लोगों को इस बार कुछ ज्यादा ही चकित कर रहा है। दोपहर तक तेज गर्मी से परेशानी झेलने वाले लोग अपने सामने देख रहे हैं कि एकाएक तेज हवाओं के साथ पेड़ पौधे खूबसूरती छटा खेलते हुए राहत देते हैं।

फिर इसी दौरान बादल बरसने भी लग जाते हैं। कुछ देर के लिए लोगों को यह अच्छा लगता है। लेकिन उन्हें मालूम है की इसके आगे परेशानियां भी हैं।

वैशाख के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मौसम के तेवर बदलने प्रारंभ हो गए हैं। ठंडी` हवाओं से शुरू होने वाली सुबह कुछ घंटे बाद तेज गर्मी का एहसास करा रही है। दोपहर बाद आंधी और बूंदाबांदी के नजारे हैरान करने वाले हैं। अभी चार-पांच दिन ऐसा ही क्रम बने रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है।बदलते जमाने के साथ हर तरफ अलग-अलग कारणों से हर कोई रंग बदलने पर आमादा है। ऐसे में प्रकृति के तेवर में परिवर्तन ना हो , ऐसा हो ही नहीं सकता है ।

मौसम के तेवर अचानक से हुआ नरम

वैसे मौसम का यह रुख ना केवल कोरबा बल्कि छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, उत्तर पूर्वी हवाओं की दिशा ने सिस्टम को बदला है। इन कारणों से फिलहाल मौसम के तेवर अचानक से कुछ नरम हुए हैं । इसका असर यह हुआ है कि 43 डिग्री तक पहुंच चुका गर्मी का तापमान 5 डिग्री कम होने के साथ तब 38 डिग्री पर आ गया है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...