कोरबा : राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 को संचालित करने की दी गई स्वीकृति

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-राज्य शासन द्वारा 01 जनवरी 2022 से कौशल्या मातृत्व योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र महिला हितग्राही के द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर 5000 रूपए की एकमुश्त सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है।
भारत शासन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मिशन शक्ति के अंतर्गत जारी नवीन दिशा निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पहले दो जीवित बच्चों के लिए महिलाओं को लाभ उपलब्ध कराया जाता है, इसके लिए हितग्राही की दूसरी संतान का बालिका होना अनिवार्य है। यह योजना 01 अप्रैल 2022 से प्रभावशील है। निर्देशानुसार प्रथम संतान पर अब दो किश्तों में 5000 रूपए की सहायता तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर राशि 6000 रूपए एक किश्त में सहायता दी जाती है।
राज्य शासन द्वारा योजना में दोहराव न हो इस हेतु राज्य के व्यय से संचालित कौशल्या मातृत्व योजना का संचालन बंद करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 संस्करण को परिवर्तित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने की स्वीकृति दी है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...