कोरबा विधानसभा में 1309 और पाली-तानाखार, रामपुर में 900-900 डाक मतपत्र हुए प्राप्त

Date:

Share post:

ईव्हीएम से पहले डाक मतपत्रों की होगी गणना

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4031 है। नोडल अधिकारी दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के डाक मतपत्र रामपुर विधानसभा अंतर्गत 900, कोरबा 1309, कटघोरा 922, पाली-तानाखार 900 डाकमत पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी तरह जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 227 है। जिसमें रामपुर में 20, कोरबा में 138,कटघोरा में 26 और पाली तानाखार में 43 है। जिले में ईटीपीबीएस अंतर्गत 01 दिसंबर तक प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 163 है। जिसमें रामपुर 32,कोरबा 56, कटघोरा 28 और पाली तानाखार 47 है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि ईटीपीबीएस अंतर्गत प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना मतगणना से प्रारंभ होने से पूर्व तक स्वीकार किए जाएंगे। अभी तक कुल 4421 डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस प्राप्त हुए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...