कोरबा:-संविधान दिवस अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना।

Date:

Share post:

संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में काम करने का लिया संकल्प

कोरबा:- 26 नवम्बर 2022/भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पाटले ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नीव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...