कोरबा:-सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वरिष्ठ बीजेपी नेता:केदारनाथ अग्रवाल की कार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से बची जान….

Date:

Share post:

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वरिष्ठ बीजेपी नेता:केदारनाथ अग्रवाल की कार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से बची जान….

शुभ संकेत/कोरबा:- कोरबा के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल और उनका परिवार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। केदारनाथ अग्रवाल अपनी पत्नी, पोती और ड्राइवर के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए कटघोरा गए हुए थे, वहां से वापसी के दौरान उनकी कार दर्री स्थित सीएसईबी काॅलोनी के नजदीक जूनियर क्लब के पास दूसरी कार से टकरा गई। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल शुक्रवार देर रात कटघोरा से वापस कोरबा लौट रहे थे। सीएसईबी कॉलोनी दर्री के जूनियर क्लब के पास उनकी कार पहुंची ही थी, तभी सामने से एक कार तेज रफ्तार से आई और अनियंत्रित होकर इनकी कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत ये रही कि केदारनाथ अग्रवाल की गाड़ी के सभी एयर बैग खुल गए और उनकी, पत्नी, पोती और ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई।

गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से थाने लेकर पहुंची। वहीं बीजेपी नेता की पत्नी को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...