खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही : कलेक्टर झा

Date:

Share post:

खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन ढंक कर करना होगा खनिज परिवहन

कलेक्टर संजीव झा ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल खनन क्षेत्र में कोयला की चोरी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया। साथ ही खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन से ढंककर व्यवस्थित रूप से परिवहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने खनन क्षेत्र का मासिक प्रतिवेदन/कर निर्धारण समयावधि में करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत का उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2023 के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों को खनिज रेत खदान हेतु चिन्हांकित घाटों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने चिन्हांकित घाटों को आबंटित करने के लिए जांच प्रतिवेदन एवं सीमांकन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के भी निर्देश डीएफओ, तहसीलदार एवं सभी जनपद पंचायत को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक उदयकिरण, कमाण्डेंट सीआईएसएफ भास्कर कुमार सभी एसडीएम सहित वन विभाग, पर्यावरण विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजनगर बना पशु तस्करों का ‘सेफ जोन’, बल्लू और साजिद की जोड़ी ने पुलिस को दी खुली चुनौती!*

*अनूपपुर (राजनगर)। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पशु तस्करी...

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...