गजेंद्र चंद्रा बने पाली तानाखार के संयोजक ,AICC ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी

Date:

Share post:

कोरबा -: पाली तानाखार विधायक के करीबी कहे जाने वाले गजेंद्र चन्द्रा ने ऊंची छलांग लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के भरोसे पर खरा उतरा है । अब उन्हें पार्टी ने एलडीएम बनाते हुए पाली तानाखार विधानसभा की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में एससी-एसटी सीटों को जीतने के लिए नया फार्मूला ईजाद किया गया है जिसे कहा गया है LDM. इसके तहत SC-ST रिजर्व सीटों पर कांग्रेस लीडरशिप डवलपमेंट मिशन प्रोजेक्ट के तहत 39 एलडीएम की नियुक्ति की है। जारी सूची के मुताबिक पाली तानाखार विधानसभा के लिए गजेंद्र चन्द्रा को एलडीएम बनाया गया है। साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मिशन मोड पर काम कर रही है। इसके लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने एससी एसटी रिजर्व सीटो पर नए फार्मूला के तहत काम कर रही है। कांग्रेस कमेटी प्रदेश के 39 रिजर्व सीटो को चिन्हांकित कर युवाओं को क्षेत्र की कमान देते हुए एलडीएम नियुक्त किया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी वेणु गोपाल ने 39 युवाओं को फील्ड में नई जिम्मेदारी देते हुए एलडीएम बनाया है। जारी सूची में पाली तानाखार विधानसभा के युवा तुर्क गजेंन्द्र चन्द्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...