गणतंत्र दिवस पर कोरबा वन मंडल की झांकी ने दिया भारतीय पैंगोलिन संरक्षण का सशक्त संदेश में रहा द्वितीय स्थान, वहीं प्रोफेशनल परेड में भी वन विभाग ने द्वितीय स्थान में मारी बाजी

Date:

Share post:

कोरबा -:  26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय में कोरबा वन मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई भारतीय पैंगोलिन Indian Pangolin(कहट) संरक्षण पर आधारित जागरूकता झांकी ने जनमानस का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस झांकी के माध्यम से आम नागरिकों को भारतीय पैंगोलिन के महत्व, उसके पारिस्थितिक योगदान, अवैध शिकार, गैरकानूनी व्यापार तथा वर्तमान खतरों के बारे में प्रभावी संदेश दिया गया।
यह झांकी कटघोरा एवं कोरबा वन मंडल के वरिष्ठ वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई, जिसमें वन विभाग के मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी रही। झांकी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को यह समझाना था कि भारतीय पैंगोलिन एक संरक्षित और संकटग्रस्त वन्यजीव है, जिसकी तस्करी और अवैध शिकार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
झांकी में पैंगोलिन के प्राकृतिक आवास, उसकी विशिष्ट शल्क (scales), कीट नियंत्रण में उसकी भूमिका तथा मानव गतिविधियों से उत्पन्न खतरों को रचनात्मक और शैक्षणिक रूप में दर्शाया गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि वन्यजीवों का संरक्षण ही जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र की आधारशिला है।
वहीं 26 जनवरी के अवसर पर परेड में कोरबा वन मंडल ने भाग लिया जिसमें वन रक्षकों (Forest Guards) ने भी अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए कोरबा वन मण्डल को  द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वन विभाग को इस वर्ष दो ट्रॉफी मिलना वन विभाग के डीएफओ प्रेमलता यादव एवं निशांत कुमार के का कुशल मार्गदर्शन एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी के निगरानी में कोरबा रेंजर मृतुन्जय शर्मा, कमलेश कुम्हार,अर्जुन कंवर, जितेंद्र सारथी, सिद्धांत जैन आदि लोगों की विशेष भूमिका रही भारतीय पोंगलिन के झाकी को कुछ दिनों में कड़ी मेहनत से तैयार करना वही प्रोफेशनल परेड में उत्कृष्ट स्थान आने के लिए लगातार रिहल्सल करना सफल रहा, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!