गुड गवर्नेंस सप्ताह: 23 दिसंबर को विशेष कार्यशाला का किया जायेगा आयोजन

Date:

Share post:

प्रशासन गांव की ओर‘ के तहत विशेष शिविर होंगे आयोजित

कोरबा -: भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह- ‘प्रशासन गांव की ओर’ मनाया जा रहा है। इसके तहत जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए तहसील मुख्यालयों एवं पंचायत समितियों आदि में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 23 दिसंबर को विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत लंबित लोक शिकायतों का निवारण, राज्य पोर्टलों में जन शिकायतों का निवारण, ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गयी सेवाओं की संख्या, सेवा वितरण आवेदनों का निराकरण, सुशासन प्रथाओं का संकलन-प्रसार एवं जन शिकायतों का समाधान किया जाएगा। कलेक्टर संजीव झा ने सुशासन सप्ताह आयोजन में जन समस्याओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...