गौरेला पेंड्रा मरवाही : बगरार में जर्जर सड़क से लोग परेशान के संबंध में वस्तु स्थिति

Date:

Share post:

बगरार में जर्जर सड़क से लोग परेशान के संबंध में वस्तु स्थिति

शुभ संकेत/गौरेला पेंड्रा मरवाही:-कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पेण्ड्रा संभाग ने बताया कि बगरार मार्ग मनेंद्रगढ़ मेन रोड से बगरार मार्ग (तेन्दुमुड़ा, बगरार मार्ग के नाम से है) लंबाई 2.20 कि.मी., भर्रीडांड से पीपरडोल मार्ग के साथ अन्य 3 मार्गों का नवीनीकरण हेतु यह कार्य मेसर्स महामाया कंस्ट्रक्शन “ब” वर्ग ठेकेदार को अनुबंध क्रमांक 29 / डी. एल. / 2020-21 के अंतर्गत अनुबंधित था। इस अनुबंध में मनेन्द्रगढ़ मेनरोड से बगरार मार्ग ( तेन्दुमुड़ा से बगरार मार्ग) भी नवीनीकरण कार्य हेतु सम्मिलित था। इन कार्यों का कार्यादेश 20 सितंबर 2020 को जारी हुआ था। ठेकेदार ने भर्रीडांड से पीपरडोल पर नवीनीकरण कार्य करने के पश्चात् बगरार मार्ग सहित शेष अन्य 2 मार्गों पर भी कार्य ही नही किया। जिसके कारण उक्त अनुबंध निरस्त करके चार बार निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। 3 बार की निविदा आमंत्रण में कोई भी निविदा प्राप्त ही नही हुई थी। चौथी बार के निविदा आमंत्रण में इस कार्य हेतु 49.90 प्रतिशत दर एसओआर से अधिक प्राप्त हुआ था, जो अत्यधिक होने के कारण सक्षम अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में पुनः पांचवी बार निविदा आमंत्रित की गई है। जिसका निविदा खोलने की तिथि 17 मई 2023 है।

Related articles

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...