जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

Date:

Share post:

जैतहर

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से एडवा के राज्य केन्द्र के नेतृत्व कारी साथी नीना शर्मा मौजूद रहीं है।
बैठक में हाथी के उत्पात से जान माल की खतरा पर समुचित मुआवजा नहीं दिया जाना, मनरेगा में भृष्टाचार एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्षपात के साथ साथ महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना पर थाना जैतहरी में कार्यवाही नहीं करने पर विस्तार से चर्चा की गई और विचार विमर्श कर 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं आमसभा किये जाने का निर्णय लिया गया।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष व मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर की अधिवक्ता अंजना कुररिया प्रमुख रूप मौजूद रहेंगी।

उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर के अध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती राठौर ने देते हुए बताया कि एक तरफ मोदी सरकार नारी वंदन का ढिंढोरा पिटवा रहा है और वही जैतहरी थाना के थाना प्रभारी के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पर कार्यवाही नहीं कर रही है जिससे महिला की सुरक्षा पर गम्भीर खतरा बढ़ते जा रहा है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...