एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

Date:

Share post:

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़ उपभोक्ताओं को लूटने के लिए सरचार्ज के नाम पर एक नया आदेश जारी कर दिया है I इस आदेश के तहत प्रदेश के उपभोक्ताओं को 24 अप्रैल के बाद जारी होने वाले बिलों पर 5.36 प्रतिशत सरचार्ज लगेगा | यह उपभोक्ताओं की खपत पर निर्भर होगा, जिस उपभोक्ता को खपत जितनी ज्यादा होगी, उसे उतना ही अधिक सरचार्ज देना होगा |
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि बिजली कम्पनियों ने उपभोक्ताओं को लूटने के लिए यह चोर दरवाजा भाजपा की प्रदेश सरकार के संरक्षण में निकाला है l इसे चोर दरवाजा इसलिए कहा जाएगा क्योंकि 4 अप्रैल को ही बिजली कम्पनियों ने बिजली की दरों मे 4.86 फीसद की वृद्धि की थी l अब यदि सरचार्ज और और बिजली दरों की वृद्धि को जोड़ लिया जाए तो यह वृद्धि 10.22 प्रतिशत हो जाती है I उल्लेखनीय है कि बिजली कम्पनियों ने विद्युत नियामक आयोग को 10 फीसद की वृद्धि का ही प्रस्ताव दिया था l मगर भाजपा सरकार जानती थी कि एक साथ दस प्रतिशत की वृद्धि उपभोक्ताओं में सरकार के प्रति आक्रोश पैदा कर सकती है l इसलिए सिर्फ 4.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी थी l वैसे भी एक साथ दस प्रतिशत वृद्धि कभी नहीं हुई है l
माकपा नेता ने कहा है कि भाजपा सरकार की मिलीभगत से सिर्फ 20 दिन हुई वृद्धि 10 फीसद प्रस्तावित वृद्धि को भी पार कर गई है l इससे साफ हो गया है कि भाजपा और उसकी सरकार उपभोक्ताओं की नहीं बल्कि बिजली कम्पनियों की सगी है l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चोर दरवाजे से उपभोक्ताओं पर डाले गए बोझ का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग करती है l

Related articles

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...