ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम

Date:

Share post:

ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम

पुष्पराजगढ़ अनूपपुर- अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है कि संविधान निर्माता,भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के 135 जयंती के अवसर पर “प्रतिमा अनावरण समारोह” का आयोजन ग्राम पंचायत जरही तहसील पुष्पराजगढ़ मे संपन्न होने जा रहा है | इस कार्यक्रम मे अंबेडकर विचारधारा एवं दर्शन के प्रख्यात विद्वान डॉ.संतोष कुमार सोनकर जी, विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग) इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (म. प्र.) को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया हैं |

विशिष्ट अतिथि के रूप मे जनमानस को प्रेरणा देने के लिए डॉ० डी. ए. प्रकाश खांडे ( शिक्षक) माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, श्री राम लखन टांडिया जी (प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल जरही) श्री संतोष सिंह पेंद्रो (शिक्षक) श्री शीतल प्रसाद चंद्रवंशी जी (ग्राम उमनिया) श्री नत्थू लाल राठौर जी (संपादकीय सलाहकार -शुभ संकेत न्यूज) उपस्थित रहेंगे | संपूर्णता के साथ सार्थक प्रयास और सहयोग करने वाले आदरणिया श्रीमती मैकिन बाई (सरपंच) एवं श्री मनोज कुमार लवकेश (उप सरपंच) ग्राम पंचायत जरही के संयुक्त अध्यक्षता मे अंबेडकर जयंती एवं प्रतिमा लोकार्पण संपन्न होने जा रहा है |

आयोजक मंडल रमाकांत चंद्रवंशी, रोहित कुमार चंद्रवंशी, छक्के लाल, सुरेश चंदेल, रोशन चंद्रवंशी, रामभुवन आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपील किया जाता है कि इस अवसर पर आप राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देवें |

Related articles

ॐ आमंत विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा

अनूपपुर अमरकंटक श्रद्धेय स्व. भगयत हारण माथुर सन् 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में...

कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन

‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन अनूपपुर 10...

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 परीक्षार्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 परीक्षार्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद् अनूपपुर 11 अप्रैल,...

ब्रेकिंग न्यूज  -: बाकी मोगरा के लम्बा चाल के पास भारी सख्या के टायरो में लगी भीषण आग

बाकी मोगरा -: बाकी मोगरा के लम्बा चाल के पास भारी सख्या के टायरो में लगी भीषण आग,...