ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

Date:

Share post:

मजदूरी भुगतान, शिकायत निवारण की दी गई जानकारी

कोरबा -: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में सोमवार को रोजगार दिवस मनाया गया। जहाँ पर ग्रामीणों को काम के मांग का अधिकार, मजदूरी भुगतान एवं शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी गयी। नूतन कुमार कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा सर्व मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थल पर जनजागरुकता गतिविधि के रूप में रोज़गार दिवस मनाया जाये। जिसके परिपालन में आज ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। शासकीय हाई स्कूल में  आयोजित रोजगार दिवस में कार्यक्रम अधिकारी, शिव टंडन ने  ग्रामीणों को मनरेगा के तहत कार्य की मांग, जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, मनरेगा की विशेषताएं, श्रमिकों के अधिकार, 07 पंजी संधारण अद्यतन मजदूरी भुगतान, मजदूरी भुगतान एवं शिकायत निवारण प्रणाली, कार्यों के सूचना पटल निर्माण आदि की जानकारी दी। तकनीकी सहायक अंजू निराला ने ग्रामीणों को मातृत्व भत्ता योजना एवं मनरेगा की विशेषता के बारे में जानकारी दी। जिले के  ग्राम पंचायत बिंझरा बंजारी मढई ढोढातराई फत्तेगंज, लबेद, डोंगाआमा सन्डैल, सुपातराई, सरीसमार खोडरी पसान,पोलमी बक्साही, बतरा, दादरकला, लेपरा, जुनवानी गाड़ापाली  केराकछार, लेपरा, ढुरैना, बांगो रोगदा, चांपा, नोनबिर्रा, कुरूडीह मदनपुर, डोगाआमा पिपरिया,सिरमिना, चचिया, रैनपुर, बोईदा, कनकी  गिधौरी फरसवानी आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...