चक्रवात ‘मोंथा’ का असर जारी: छत्तीसगढ़ में बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-चक्रवात “मोंथा” का असर अब भी छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिल रहा है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर इसका अवशेष अब निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में सक्रिय है, जिससे कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए चेतावनी जारी की है।

चक्रवात “मोंथा” का अवशेष इस समय पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर ऊँचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है।यह सिस्टम उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार,31 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। वर्षा का केंद्र फिलहाल मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा, जबकि 1 नवंबर को बारिश का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर खिसक जाएगा। इसके बाद, 31 अक्टूबर से बारिश में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में न जाएँ और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

राजधानी रायपुर और बिलासपुर में 31 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा, और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान लगभग 29 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहेगा।

“मोंथा” का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है,
लेकिन छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अब भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...