चाकाबुड़ा में होगा मॉडल जैतखाम का निर्माण

Date:

Share post:

कोरबा -: रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 82 चयनित विकासखण्डों में मॉडल जैतखाम निर्माण हेतु वर्चुअली शिलान्यास किया। कोरबा जिले के जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम चाकाबुड़ा में 25 लाख रूपए की लागत से मॉडल जैतख़ाम का निर्माण किया जाएगा।
संत श्री गुरू घासीदास के सतनाम पंथ के प्रतीक जैतखाम का विकास हेतु मॉडल जैतखाम का निर्माण किया जा रहा है। गुरू घासीदास के समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, सत्य की मार्ग पर चलने की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने हेतु लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उक्त वर्चुअली कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम चाकाबुड़ा में मॉडल जैतख़ाम का शिलान्यास किया गया।
जिला पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रूप से जिला पंचायत सदस्य नीलिमा धृतलहरे, कलेक्टर सौरभ कुमार, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप वर्चुअली रूप से जुड़े थे। साथ ही अखिल भारतीय सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगडे, ग्राम चाकाबुड़ा के सरपंच, सचिव, ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...