छत्तीसगढ़:-आम आदमी पार्टी की विशाल रैली व कार्यकर्ता सम्मेलन सक्ती में हुई आयोजित

Date:

Share post:

आप के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित प्रदेश पदाधिकारी हुए शामिल

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-आम आदमी पार्टी जिला सक्ती के सभी विधानसभा जिसमें जैजैपुर, चन्द्रपुर, सक्ती के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विशाल रैली जिला कार्यालय टेमर फाटक के पास से निकली। जो मुख्य मार्ग से स्टेशन मार्ग पहुंच कर बाबा भीमराव अम्बेडकर चौंक पर रूकी। जहां बाबा भीमराव अम्बेडकर पर ससम्मान माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात रैली विश्राम गृह मार्ग होते हुए कचहरी चौंक पहुंची। जहां अग्रसेन जी को माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात खरसिया मार्ग होते हुए, बाजार गली, अस्पताल मार्ग होकर सामुदायिक भवन सक्ती पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं की विशाल सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुई।

मंच में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों का आप कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पुष्पहार से स्वागत किया। तत्पश्चात सम्मेलन को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी, लोकसभा अध्यक्ष विंधेश राठौर, जिलाध्यक्ष सक्ती जीवन साहू ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला महामंत्री भरत लाल साहू ने किया। तथा आभार प्रकट जिला सचिव प्रेम शंकर गबेल ने की।
आप विशाल रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा जैजैपुर से धनेश्वर साहू जिला मीडिया प्रभारी, भरत लाल साहू जिला महामंत्री, दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव एस सी प्रकोष्ठ, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, भागवत साहू ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर, चंदन धीवर, मारतण्ड सिंह बनाफर, ईश्वर प्रसाद साहू, हीरालाल पात्रे, पुष्पेन्द्र सिंह, हलधर साहू, रमेश्वर सिदार, लतेल प्रसाद करियारे, आजाद सिंह खुंटे, शिवनाथ टंडन, लोकेश भारद्वाज, विनोद कुमार चौहान, केशव खुंटे, सत्यनारायण आदित्य, लक्ष्मी आदित्य, रामकिशन सांते, लकेश्वर बर्मन, ईश्वर बंजारे, गनपत खुंटे सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता विधानसभा जैजैपुर शामिल थे।

हलधर साहू की रिपोर्ट

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...