छत्तीसगढ़;-कवासी लखमा की तबियत बिगड़ी….सीने में दर्द की शिकायत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई। वे बस्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों के मुताबिक, नतीजे आने के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं।

वहीं सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, तब डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंची। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है। कहा जा रहा है कि, डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...